फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की भिड़ंत में मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। एनएच पर दो बाइकों की भिड़ंत में छह माह की मासूम की मौत हो गई। परिवार के एक बच्चे का मुंडन संस्कार करवाकर बाइक पर सवार होकर परिवार के लोग राजघाट से लौट रहे थे। मासूम की मौत के बाद उसकी मां समेत दूसरे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

रविवार को थाना बहजोई के गांव फरीदपुर खुशहाल निवासी नेमपाल सिंह पुत्र बलराम सिंह अपनी पत्नी कविता व रिश्तेदारी की एक महिला रतनेेश पत्नी उमेश को बाइक पर बैठाकर राजघाट से धनारी की ओर आ रहा था। तभी शाम करीब सवा पांच बजे मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बबराला-धनारी के बीच गांव उधरनपुर के निकट एक बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
इससे वह सभी उछलकर दूर सड़क पर जा गिरे और चोटिल हो गए। आनन-फानन सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई लाया गया, जहां चिकित्सक ने छह माह की मासूम बच्ची कामिनी पुत्री उमेश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मासूम की मौत से मां रतनेश समेत दूसरे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। सूचना पर धनारी पुलिस भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच गई और परिजनों से घटना की जानकारी ली। नेमपाल के मुताबिक वहीं हादसे के बाद दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें