फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौसी में झमाझम बारिश से सड़कें बनीं तालाब, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। शुक्रवार के बाद रविवार की शाम को भी चंदौसी में कुछ देर झमाझम बारिश हुई। जिससे कई प्रमुख सड़कें तालाब बन गईं। बच्चों ने जलभराव में स्नान का लुफ्त लिया तो स्टेशन रोड की सभी दुकानें सड़क पर पानी भर जाने के कारण बंद हो गईं। हालांकि लोगों को दो दिन से हो रही उमस और गर्मी से राहत मिली। बारिश के घंटे भर बाद ही धूप भी खिल गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को चंदौसी में मानसून की पहली बारिश हुई तो लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिल गई। किसानों ने भी धान की रोपाई का कार्य शुरू कर दिया। खेतों की जुताई आदि का कार्य तेज हो गया।
शनिवार को आसमान पर बादल तो रहे लेकिन दोपहर बाद धूप निकलने से गर्मी हो गई। उमस से लोगों को बेहाल रहना पड़ा। रविवार की सुबह को भी आसमान पर काले बादल मंडराने लगे, तो लोगों को दिन भर धूप से राहत मिली लेकिन हल्की धूप से गर्मी व उमस का माहौल बन गया। लेकिन शाम को साढ़े तीन बजे से आसमान पर काले बादलों का घेरा एक बार फिर हो गया।
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे बरसात हुई, जिससे स्टेशन रोड, फव्वारा चौक, सुभाष रोड आदि पर जलभराव हो गया। सड़कों पर एक से दो फीट तक पानी भर गया। जिससे स्टेशन रोड के किनारे की सभी दुकानें लगभग बंद हो गईं।
हालांकि रविवार को साप्ताहिक बंदी के कारण अधिकांश दुकानें तो पहले से ही बंद थीं लेकिन फुटपाथ पर दुकानें लगीं थीं, जो जलभराव के कारण बंद हो गईं। जिससे फुटपाथ की दुकानों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ी। करीब दो घंटे के बाद स्टेशन रोड से पानी की निकासी हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें