फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर मासूम की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मौका पाकर ट्रैक्टर-ट्राली चालक फरार हो गया। ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में कर पुलिस ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मासूम के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। हादसा कोतवाली क्षेत्र के गांव राजा का मझौला में हुआ।
विज्ञापन

रविवार को गांव राजा का मझौला निवासी दर्शन पुत्र जागन सिंह का करीब पांच वर्षीय मासूम बेटा दीपक घर के बाहर खेल रहा था। करीब साढ़े ग्यारह बजे खेलते समय दीपक एक ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गया।
हादसा देखकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक मासूम दीपक दम तोड़ चुका था। जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। दीपक को मृत अवस्था में देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और हादसे की जानकारी ली। हल्का दरोगा मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि बालक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। कोतवाल सतेंद्र भड़ाना ने बताया कि बालक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तेजी व लापरवाही से ट्रैक्टर-ट्राली चलाते हुए बालक को टक्कर मार देने के आरोप में चालक तिलक सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं चालक मौके से फरार हो गया। ट्रैक्टर-ट्राली पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें