फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर फेंका तेजाब, विवाहिता झुलसी

Mon, 01 May 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
 नखासा थाना क्षेत्र के गांव पनसुखा में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता पर तेजाब फेंक दिया गया। इससे महिला की गर्दन, हाथ, पैर बुरी तरह झुलस गए। विवाहिता का 9 माह पहले ही निकाह हुआ है।
विज्ञापन


आरोप है कि, तभी से पति विवाहिता पर कार और 50000 रुपये की मांग कर रहा है। इसी बात को लेकर आए दिन पति पत्नी के साथ मारपीट करता रहता था। झुलसी विवाहिता को मायके वालों ने गंभीर हालत में मुरादाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।       

पनसुखा निवासी आसिफ पुत्र शमशाद की 9 माह पहले असमोली थाना क्षेत्र के गांव राया बुजुर्ग निवासी मुस्लिम की बेटी राहेमीन के साथ निकाह हुआ था। बताया जा रहा है कि, शादी में मुस्लिम ने हैसियत से अधिक दहेज दिया था। इसके बाद भी विवाहिता से ससुरालियों ने दहेज में कार और 50000 रुपये की मांग करनी शुरू कर दी। विवाहिता दहेज लाने के लिए मना करती तो ससुराल के लोग आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे। 
विज्ञापन


आरोप है कि, शनिवार देर रात फिर से ससुराल वालों ने राहेमीन से दहेज लाने की बात कही तो राहेमीन ने मना कर दिया। इस पर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद राहेमीन के पति ने पिता के साथ मिलकर राहेमीन पर तेजाब डाल दिया। इससे वह बुरी तरह झुलस गई। 

किसी ने घटना की जानकारी राहेमीन के मायके वालों को दे दी। सूचना मिलते ही राहेमीन के मायके वाले बेटी के घर आए और गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया। अब राहेमीन का मुरादाबाद में उपचार चल रहा है। उधर पुलिस ने राहेमीन की तहरीर पर ने पति आसिफ पुत्र शमशाद और ससुर शमशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।       
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें