फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 4.50 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर टांडा निवासी दीपांशु शर्मा से रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम 4.50 लाख रुपये ठगे गए। पीड़ित को पहले नौकरी के नाम पर टहलाते रहे। बाद में रुपये वापस मांगे तो धमकाया गया। इस मामले में पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन

इसके बाद संभल कोतवाली पुलिस ने चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास निवासी रक्षारानी, उसके पति विवेक कुमार, ससुर कस्तूरचंद्र और बेटे मनू के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित ने बताया है कि आरोपी महिला ने ससुर को मंत्रालय का सेवानिवृत्त कर्मचारी बताया था और खुद को रेलवे में क्लर्क होने की बात कही थी। महिला ने क्लर्क के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया था।
इसके लिए दस लाख रुपये मांगे थे। अलग अलग समय पर 4.50 लाख रुपये दे दिए। और नौकरी भी नहीं लगी। जब रुपये वापस मांगे गए तो झूठे मुकदमें में फंसाने और बार-बार तकादा करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर चारों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें