आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है। एसडीएम अमित कुमार भी कोतवाली पहुंच गए हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेश बाबू यादव ने बताया कि आयकर विभाग की जांच के बाद मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, नकदी की बड़ी खेप पकड़े जाने की सूचना के बाद शहर के व्यापारियों में खलबली मच गई। कोतवाली के इर्द गिर्द कई समूहों में व्यापारी खड़े नजर आए। व्यापारी नेताओं का कहना हैकि यह धनराशि सरसों तेल व्यापारी की है। विष्णु श्रीवास्तव ने बताया कि चंदौसी के सरसों तेल के व्यापारी मिठ्ठनलाल, वीपी ट्रेडर्स और पूरनलाल से तकादा व उधार का भुगतान लेकर लौट रहे थे।
मौके पर पहुंचे आयकर निरीक्षक जांच शाखा मुरादाबाद जितेंद्र प्रताप और सुनील कुमार ने पूछताछ की है। मौके पर एसडीएम अमित कुमार भी थे। पूछताछ के दौरान बताया कि मुरादाबाद अंशुल नाम के तेल व्यापरी के पैसे वसूली के लिए वह लोग चंदौसी गए थे। आयकर निरीक्षक का कहना है कि गुरुवार दिन में करेंसी की गिनती की जाएगी। इस संबंध्ा में पूरे कागजात मंगाए गए हैं। यदि कागजात नहीं मिले तो कार्रवाई की जाएगी।