फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौसी चौराहे पर दो घंटे जाम, मरीज तड़पे

Fri, 17 Feb 2017 02:09 AM IST
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो घंटे तक तो वाहनों के पहिए थमे रहे, फिर धीरे-धीरे ट्रैफिक रेंगा। इस बीच एक किलोमीटर तक लंबा जाम रहा। जाम में एंबुलेंस और रोडवेज की बसें फंस गईं।
विज्ञापन

पुलिस न होने का खामियाजा आम लोगों को भुगतान पड़ा। दो तीन एंबुलेंस जाम में फंसी थीं और रोडवेज की कई बसें भी चल नहीं पा रहीं थीं। निजी वाहनों में ट्रकों और कारों के साथ दूसरे वाहनों की संख्या को जोड़ दें तो 500 से अधिक वाहन फंस गए। सड़क पर एक किलोमीटर तक जाम ही जाम दिख रहा था।

संभल से चंदौसी, हसनपुर, बहजोई और मुरादाबाद जाने वाले मार्गों पर कहीं भी वाहन आगे नहीं बढ़ पा रहे थे। जाम के चलते छोटे वाहनों और ई-रिक्शा वालों को डायबर्ट किया गया, जबकि विभिन्न वाहनों में सवार संभल के लोग गंतव्य स्थल आने से पहले ही उतर गए और पैदल अपने घरों तक गए। जाम के समय चंदौसी चौराहे पर दो होमगार्ड मौजूद थे और वे असहाय से हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौराहे से कुछ लोगों ने जाम की जानकारी कोतवाली के इंस्पेक्टर को दी, लेकिन इसके बाद भी पुलिस नहीं आई। विभिन्न वाहनों में फंसे लोग उतर कर अपने अपने स्तर से जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन जाम नहीं खुल पा रहा था। चंदौसी चौराहे के जाम का असर शहर में भी पड़ा। पुलिस क्षेत्राधिकारी बीपी सिंह बालियान ने बताया कि तीसरे चरण के चुनाव में जनपद की पुलिस गई है। पुलिसकर्मियों की कमी होने से थोड़ी सी व्यवस्था प्रभावित हुई है लेकिन शुक्रवार से स्थिति पूरी तरह से सुधर जाएगी। इसकी तैयारी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें