संभल तहसील के गांव चंदायन स्थित चंद्रेश्वर तीर्थ पर अस्थायी पुलिस चौकी का संचालन शुरू हो गया है। चौकी पर एक दरोगा और तीन सिपाही तैनात किए गए हैं। इसके भवन के लिए भी प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही स्थायी पुलिस चौकी के लिए भवन निर्माण कराया जाएगा। चंद्रेश्वर तीर्थ की सुरक्षा के लिए एहतियाती यह पुलिस चौकी बनाई गई है।
प्राचीन चंद्रेश्वर तीर्थ भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संरक्षण में आता है। इस तीर्थ की देखभाल का अभाव रहा है। डीएम ने एएसआई को इस तीर्थ के बारे में भी अवगत कराया है। जिससे इस प्राचीन तीर्थ की देखभाल सही से हो सके।
डीएम को निरीक्षण के समय इस तीर्थ के ट्रस्टी द्वारा बताया गया था कि 84 बीघा जमीन इस तीर्थ की थी। जिसके दस्तावेज मौजूद हैं लेकिन अलग अलग समय पर अवैध तरीके से पट्टे कर दिए गए। बाकी जमीन भी दस्तावेज में है लेकिन वह किस के कब्जे में है। इसकी जानकारी भी स्पष्ट नहीं है।