फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चंदौसी के दो दोस्तों की बिलारी में वाहन की टक्कर से मौत

Tue, 07 Nov 2023 01:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। चंदौसी के मोहल्ला कुरैशियान निवासी तस्लीम (38) और छत्रपाल (40) की रविवार की रात बिलारी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सहसपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। दोनों दोस्त प्राॅपर्टी डीलिंग का काम करते थे और रविवार की रात मुरादाबाद से बिलारी के रास्ते चंदौसी लौट रहे थे।
विज्ञापन

चंदौसी के मोहल्ला कुरैशियान निवासी तस्लीम और मोहल्ला गीता कॉलोनी निवासी छत्रपाल सिंह बाइक से किसी काम से मुरादाबाद गए थे। रविवार को काम निपटाने के बाद दोनों दोस्त बाइक से चंदौसी लौट रहे थे। रात करीब 9:30 बजे मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुस्तमनगर-सहसपुर गांव के आगे सहसपुर पुलिस चौकी के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और भाग गया। हादसे में दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना कि दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
पुलिस ने तस्लीम के जेब में मिले फोन से उसके परिजनों को हादसे की जानकारी दी। जिस पर परिजन रात में ही बिलारी सीएचसी पहुंचे। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुरादाबाद भेज दिया। वहीं मृतक तस्लीम के भाई कासीम ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कासिम ने बताया कि तस्लीम की दो साल पहले शबाना से शादी हुई है। दोनों के अभी कोई संतान नहीं है। वहीं मृतक छत्रपाल के परिवार में उसकी पत्नी धनेश देवी के अलावा दो बेटे शिवम व सत्यम हैं। वहीं गीताकॉलोनी निवासी मूलरूप से थाना कुढ़फतेहगढ़ के डारनी गांव का रहने वाला था। पुलिस दुर्घटनास्थल के पास हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बाइक में टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें