फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर चंदौसी के कंटेनर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। मोहल्ला कच्चा कटरा निवासी कंटेनर चालक गोविंद राम (47) की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा बृहस्पतिवार देर रात गजरौला में शिवा ढाबा के पास हुआ। परिजनों के अनुसार गोविंद राम अपने कंटेनर की छत पर किसी काम से चढ़ा था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन पर उनकी नजर नहीं पड़ी और वह करंट की चपेट में आ गए। शुक्रवार को शव घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार गोविंद राम बदायूं रोड स्थित साहू खानचंद्र कोल्ड स्टोर में कंटेनर चालक थे। मंगलवार शाम वह अपने बेटे शिवा के साथ कोल्ड स्टोर से मटर लादकर हरियाणा के अंबाला के लिए रवाना हुए थे। अंबाला से लौटते समय बृहस्पतिवार देर रात करीब दो बजे पिता-पुत्र गजरौला स्थित शिवा ढाबा पर कंटेनर खड़ा कर चाय पीने के लिए रुके। इसी दौरान गोविंद राम किसी काम से कंटेनर की छत पर चढ़ गए।
ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन पर उनकी नजर नहीं पड़ी और वह करंट की चपेट में आकर नीचे गिर पड़े। हादसे के बाद ढाबा संचालक अपने वाहन से उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को शव घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी छोटी देवी सहित चार बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें