चंदौसी। चंदौसी बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन था।
सोमवार को भी अधिवक्ताओं ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन किए। एल्डर कमेटी के चेयरमैन रामप्रकाश शर्मा ने बताया कि गर्वनिंग काउंसिल कनिष्ठ खंड के छह पद हैं, जिसके लिए इक्तेदार हुसैन, सुभाष बाबू, तौफीक अहमद, मुशाहिद हुसैन, अजय कुमार, इंतजार हुसैन सहित छह अधिवक्ताओं ने नामांकन किया। गर्वनिंग काउंसिल वरिष्ठ खंड के भी छह पद सृजित है, इसमें छह अधिवक्ताओं ने नामांकन किए। जबकि सह सचिव के तीन पद, कोषाध्यक्ष एक पद, सचिव पद के एक पद, कनिष्ठ खंड उपाध्यक्ष के दो पद, उपाध्यक्ष वरिष्ठ खंड दो पद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एक पद तथा अध्यक्ष पद पर तीन ने अपने-अपने आवेदन जमा किए हैं।
मंगलवार को नामवापसी व जांच का कार्य किया जाएगा। जबकि 17 फरवरी को आवश्यकता होने पर चुनाव संपन्न होगा। इस अवसर पर एल्डर कमेटी के सदस्य मोहम्मद सगीर सैफी, सुरेश कुमार अग्रवाल, कृष्णौतार शर्मा आदि मौजूद रहे।
अध्यक्ष पद प्रत्याशी ने चुनाव बहिष्कार की धमकी दी
चंदौसी। चंदौसी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद प्रत्याशी नूतन विजय ने एल्डर कमेटी को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें कहा कि जनपद मुरादाबाद, बदायूं, बिसौली, सहसवान व अन्य बारों के रजिस्टर्ड अधिवक्ताओं को उक्त मतदाता सूची में मतदाता बनाया गया है। चुनाव में बार काउंसिल के मॉडल वायलॉज की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने एल्डर कमेटी की शिकायत उत्तर प्रदेश बार काउंसिल से करने की बात कही है। साथ ही उनके द्वारा चुनाव का बहिष्कार करने की बात कही गई है।