फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू टेंपो ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, तीन दिन के मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी/बबराला। मासूम की दवा लेने जा रहे बाइक सवार को टेंपो ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे मासूम समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर में भर्ती कराया, जहां मासूम को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बुधवार को गुन्नौर के गांव काशीपुर निवासी खुशीराम पुत्र प्रेमपाल अपनी पत्नी प्रीति के साथ अपने तीन दिन के मासूम बच्चे की दवाई लेने के लिए बबराला जा रहे थे। जैसे ही गांव गुन्नौर हीरापुर इटऊआ पहुंचे तो पीछे से आए बेकाबू टेंपो ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें दंपती व मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां मासूम को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि मासूम की तबियत ठीक नहीं थी। दवाई दिलाने के लिए मासूम के माता-पिता बबराला जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया और मासूम की जान चली गई। घायल दंपती का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें