फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली जा रहे कार सवार सड़क किनारे खड़े सरिया से भरे ट्रक से टकराए, एक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/बबराला। गुन्नौर कोतवाली के सामने खड़े ट्रक से कार अनियंत्रित होकर टकरा गई। इसमें कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि महिला समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। हादसा उस समय हुआ जब कार सवार दिल्ली जा रहे थे। बुधवार की सुबह छह बजे बबराला-बदायू राष्ट्रीय मार्ग पर जिला बदायूं की बाबा कॉलोनी निवासी नेकसे लाल (57) पुत्र तिरमल, राजू पुत्र नेकसे लाल, सुषमा पत्नी रमेश, अनिकेत पुत्र धीरज व दिल्ली के मकनपुर आजादपुर मंडी निवासी कार चालक विक्की पुत्र कालीचरन बदायूं से कार में सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। तभी अचानक गुन्नौर कोतवाली गेट के सामने सरिया से भरे खड़े ट्रक में पीछे से कार टकरा गई।
विज्ञापन

कार के टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और गुन्नौर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची।
एंबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने नेकसे लाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि महिला सहित चार लोगों की हालत को गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक नेकसे लाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गुन्नौर कोतवाल सतीश कुमार आर्य ने बताया कि बदायूं की तरफ से कार आ रही थी। चालक को नींद की झपकी आई तो ट्रक से टकरा गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि अन्य चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें