फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिपूर्वक और सौहार्द के साथ मनाएं मोहर्रम : डीएम

Tue, 09 Jul 2024 05:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मोहर्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। सोमवार की शाम जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैन्सिया और पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने संभल, नखासा और हयातनगर क्षेत्र ताजियों के मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों से सौहार्द के साथ मोहर्रम मनाने की अपील की।
विज्ञापन

सोमवार की डीएम व एसपी ने पुलिस और पीएसी के साथ नगर में भ्रमण कर लोगों से जनसंवाद किया। उन्होंने पीस कमेटी के सदस्यों से वार्ता करते हुए कहा कि शासन के निर्देशानुसार ही ताजियों की ऊंचाई की जाए। कोई माहौल खराब करने का प्रयास करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दी जाए। पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि पुलिस-प्रशासन को सहयोग करें। अमन और शांति से आयोजन करें। कहीं कोई दिक्कत होती तो पुलिस-प्रशासन को जानकारी दी जाए। जिससे समस्या का समाधान किया जा सके। साथ ही जुलूस व ताजियों के मार्ग व कर्बला का भ्रमण कर जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें