नाला मोहल्ले में रेडीमेड वस्त्रों के शोरूम में रविवार को दोपहर बाद आग लग गई। आग लगने से 20 लाख रुपये से अधिक का माल जल गया। मोहल्ले के लोगों और दमकलकर्मियों किसी तरह आग पर काबू पाया।
नाला मोहल्ले में मोहम्मद समीर पुत्र नजीर अहमद का शोरूम है। शोरूम के ऊपर ही गोदाम बना हुआ है जिसमें रेडीमेड कपड़ों का स्टाक था। गोदाम में लगे इनवर्टर से शार्ट सर्किट होने पर अचानक आग लगी। धीरे- धीरे पूरे गोदाम में आग फैल गई। जब आग लगी तब वहां पर कुछ कर्मचारी ही थी।
शो-रूम मालिक जब मार्केट से पहुंचे तब तक आग विकराल हो चुकी थी। मोहल्ले वाले आग बुझाने में लगे थे। उन्होंने आनन-फानन दमकल को खबर दी। दमकल की एक गाड़ी पहुंची। कर्मचारियों ने आग पर आधा घंटे में काबू पाया। शोरूम मालिक ने बताया कि आग से 20 लाख रुपये से अधिक की क्षति हुई है।