गवां (संभल)। रजपुरा सीएचसी में बने आवास में रहने वाली एएनएम के कमरे का ताला तोड़कर चोर सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
रजपुरा थाना क्षेत्र के सेमरी रोड स्थित सीएचसी के पिछले भाग में कर्मचारियों के रहने के लिए आवास बने हैं। बिल्डिंग के तीसरी मंजिल पर एएनएम लक्ष्मी यादव परिवार के साथ रहती हैं। एएनएम ने बताया शुक्रवार की सुबह नौ बजे आवास के मुख्य गेट पर ताला लगाकर देवर राजेश यादव के साथ गांव पतेई नासिर में टीकारण में चल रही ड्यूटी पर चली गईं। करीब 11: 30 बजे देवर उसे छोड़कर वापस आया तो आवास के मुख्य दरवाजे पर लगा ताला टूटा था। कमरे में सामान बिखरा देखकर उन्होंने सूचना दी। बताया कि चोर लॉकर में रखे आठ तोला सोने और 500 ग्राम चांदी के जेवर के साथ ही 60 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। सीएचसी परिसर के बाहर लगे कैमरे चेक किए तो खराब निकले। थाना प्रभारी अमरपाल सिंह ने बताया कि सीएचसी परिसर में बने आवास में चोरी हुई है। घटनास्थल का निरीक्षण किया है। दो टीम चोरी के खुलासा के लिए लगाई गई हैं। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।