फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चंदौसी के व्यक्ति की ब्रदीनाथ में हार्टअटैक से मौत

Sat, 18 May 2024 04:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। कोतवाली के मौलागढ़ निवासी महेश चौहान (66) की बद्रीनाथ के होटल में हार्टअटैक से मौत हो गई। बृहस्पतिवार की देर रात उनका शव चंदौसी पहुंचा। यहां उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

चंदौसी के मौलागढ़ निवासी महेश चौहान समाज कल्याण विभाग से सेवानिवृत्त थे। परिजनों के अनुसार वह 11 अप्रैल को उत्तराखंड देवभूमि दर्शन के लिए गए थे। पत्नी सर्वेश चाैहान और बेटा संदीप भी उनके साथ में गए थे। उन्होंने परिवार के साथ बुधवार को गंगोत्री के दर्शन किए। इसके बाद वह दर्शन करके बद्रीनाथ लौट आए। यहां एक होटल में रात्रि विश्राम के लिए रुके। बताते है कि सुबह पांच बजे करीब उन्हें कुछ घबराहट हुई। जब तक परिजन चिकित्सक के पास ले जाते उससे पहले ही उनकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजन उनका शव बृहस्पतिवार की देररात पैतृक गांव मौलागढ़ लेकर आए। यहां शुक्रवार की सुबह उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें