फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बोलेरो की टक्कर से बुलेट बाइक सवारों की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Wed, 02 Sep 2026 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर (संभल)। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर सोमवार शाम हुए सड़क हादसे में मस्जिद के इमाम समेत दो लोगों की मौत के मामले मेंं असमोली थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया निवासी अंसार की ओर से बिना नंबर प्लेट बोलरो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

पता हो कि सोमवार शाम साढ़े पांच बजे एक बुलेट बाइक पर दो लोग सवार होकर बहजोई की ओर जा रहे थे। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर थाना बनियाठेर के गांव अफजलपुर डरौली के निकट तेज रफ्तार आ रही बिना नंबर की बोलेरो कार ने बुलेट बाइक को टक्कर मार दी थी और सड़क किनारे खंदी में जा घुसी थी। हादसे में बुलेट सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस घायलों को बहजोई सीएचसी ले गई। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया था। बाइक सवारों की शिनाख्त आफताब (26) निवासी गांव साहबाजपुर कला थाना असमोली और उवैस (16) निवासी गांव पिपरिया थाना फैजगंज बेहटा जनपद बदायूं के रूप में हुई थी। मृतक आफताब के रिश्ते के भाई अंसार की ओर से बिना नंबर प्लेट की बोलेरो के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अंसार ने बताया कि असमोली क्षेत्र के शहबाजपुर कलां गांव निवासी आफताब बदायूं जनपद के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के पिपरिया गांव की मस्जिद में इमामत करते थे। वह चर्चित यूट्यूबर महक परी के चचेरे भाई थे। थानाध्यक्ष बोबिंद्र कुमार ने बताया कि मृतक अफताब के रिश्ते के भाई अंसार की ओर से बोलेरो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें