फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: युवती से छेड़खानी, अभद्रता और धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। युवती से छेड़खानी, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने एसपी के निर्देश पर एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता का आरोप है कि कोतवाली में शिकायत करने के बावजूद उसकी सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि तबीयत खराब होने पर एक जून को उसे शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि तीन जून को एक युवक वहां पहुंचा और उससे बातचीत करने का दबाव बनाते हुए मोबाइल नंबर मांगने लगा। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज की और अभद्र व्यवहार किया। नर्सिंग होम में मौजूद लोगों के हस्तक्षेप के बाद आरोपी वहां से चला गया।
युवती के अनुसार, बाद में उसके पिता उसे नर्सिंग होम से डिस्चार्ज कराकर घर ले आए। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसके घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी की। शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसका लगातार पीछा करता है, जिससे उसे अपनी सुरक्षा को लेकर भय बना हुआ है। उसने बताया कि वह शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची थी, लेकिन वहां उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उसने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संत कुमार ने बताया कि आरोपी रनजीत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें