फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दो पक्षों के बीच हुए पथराव में केस दर्ज, एक पक्ष के आठ लोग जेल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
मढ़न। असमोली थाना क्षेत्र के गांव खाबरी भोला में सोमवार की रात हुए विवाद में पुलिस ने कार्रवाई की है। इसमें नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आठ आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

खाबरी भोला गांव में शौकत अली की बेटी शहनाज रास्ते में अपनी भैंस नहला रही थी। इस बीच दूसरे पक्ष के नरेश की बेटी ने रास्ते में भैंस नहलाने का विरोध किया था। इसी बात पर युवतियों के बीच कहासुनी होने लगी।
मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों के बीच पथराव किया गया। इसमें पुलिस ने नरेश की तहरीर पर दूसरे पक्ष के की शहनाज, रेहाना, सायरुन, अनवरी, सालिम, आबिद, शौकत, औसत अली और रिजवान के खिलाफ बलवा व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की। इसमें आठ आरोपी जेल भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें