फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मारपीट में जेछह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 27 Nov 2026 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव ऐंचौली में मंगलवार सुबह घर में घुसकर मारपीट हुई। पुलिस ने इस आरोप में जेठ-जेठानी सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह कार्रवाई गांव ऐंचौली निवासी क्रांति की तहरीर पर हुई।
विज्ञापन

क्रांति ने आरोप लगाया कि नवंबर में कृतपाल से शादी के बाद वह पति के साथ रहने लगीं। मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे जेठ उदयवीर, पत्नी मीरा और बच्चों ने लाठी-डंडे व लोहे की रॉड लेकर जबरदस्ती दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया।
उन्होंने गाली-गलौज की और विरोध करने पर पति को लाठी-डंडे व सरिया से पीटकर घायल कर दिया। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर उदयवीर, मीना, संजय, सुनीता, धर्मेंद्र और सिमरन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें