सरायतरीन। हयातनगर थाना पुलिस ने हसनपुर मुन्जब्ता गांव में मंगलवार को घरेलू सामान खरीदने पर एक्सपायरी सामान का विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट करने के मामले में दो सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। विनीत की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई। आरोप है कि मंगलवार को गांव में ही गौरव की दुकान से घरेलू सामान खरीदा था, जिसकी एक्सपायरी डेट होने पर सामान की शिकायत की। इस पर दुकानदार के द्वारा गाली-गलौज की गई। विरोध करने पर मारपीट की गई। शोर शराबा होने पर आसपास के लोगों की भीड़ को देखकर जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि गांव हसनपुर मुन्जब्ता निवासी गौरव और सौरभ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद