संभल। गांव बिछौली में वसी अहमद की मौत के बाद नई जानकारी सामने आ रही हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक ने रविवार की सुबह करीब आठ बजे जहर खाया था। हालत बिगड़ने पर परिजन निजी वाहन से पहले गांव मोहम्मदपुर टांडा के निजी अस्पताल ले गए लेकिन यहां भर्ती नहीं किया गया। हालत बिगड़ने पर उन्होंने कहीं और ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन युवक को संभल के निजी अस्पताल ले गए। जब संभल में भी भर्ती नहीं किया गया तो युवक के परिजन बहजोई ले गए। वहां उसकी मौत हो गई।
इस तमाम जानकारी से पुलिस का मानना है कि युवक ने आत्महत्या की है। हालांकि परिजन इस बात को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि दबाव में पंचायत ने निकाह कराया और बाद में कुछ लोगों ने जहर दे दिया।
वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी जहर खाने से मौत की पुष्टि की बात सामने आई है।