फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल संचालक के खिलाफ पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमले का भी केस, जेल भेजा

विज्ञापन
संभल कोतवाली पुलिस की गिरफ्तर में आरोपी हाजी तालिब। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
होटल संचालक के खिलाफ लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के साथ-साथ पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करने के आरोप में भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक अजय कुमार के अनुसार रविवार की रात करीब नौ बजे वह गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली थी कि शंकर चौराहे के नजदीक सीएचसी के सामने संचालित होने वाले महक होटल पर देवी की तस्वीर लगे कागज पर रखकर नॉनवेज बेचा जा रहा है। लोग मौके पर आक्रोश जता रहे हैं। इससे दो समुदाय के बीच विवाद होने की आशंका है। वरिष्ठ उप निरीक्षक का कहना है कि जब वह मौके पर पहुंचे तो आलम सराय निवासी महक होटल का संचालक हाजी तालिब के खिलाफ कुछ लोग आक्रोश जता रहे थे। जब पुलिस कर्मियों ने होटल संचालक से नॉनवेच बेचे जाने की जानकारी की तो उसने चाकू उठाकर हमला कर दिया जिसमें पुलिस कर्मी बाल-बाल बचे। बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लोगों को शांत किया गया।
तहरीर के आधार पर कोतवाली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें