फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पति समेत चार पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज, देवर पर दुष्कर्म का आरोप

Thu, 10 Apr 2025 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)।
विज्ञापन

दहेज में दिल्ली में फ्लैट दिलवाने की मांग को लेकर पति व ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने देवर पर दुष्कर्म का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि करीब चार वर्ष पहले उसकी शादी दिल्ली में हुई थी। शादी के बाद से पति समेत अन्य ससुराल वाले दहेज में दिल्ली में एक फ्लैट दिलवाने की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर मारपीट करते थे। आरोप लगाया कि 30 मार्च की रात करीब 11 बजे देवर उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर पति ने उसे डांट दिया। बाद में फिर से पति व ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। मना करने पर 31 मार्च को उसे घर से निकाल दिया। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर दिल्ली निवासी आरोपी पति, ससुर, सास, देवर व तहेरे ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूरे मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें