फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: महिला की मौत मामले में पति समेत छह पर दहेज हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव लधनपुर में महिला हेमपुष्पा की मौत के मामले में पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला के पिता का आरोप है कि हत्या के बाद शव को पंखे से लटकाकर आत्महत्या का रूप दिया गया।
विज्ञापन

गांव लधनपुर निवासी राकेश की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व गांव कुंवरपुर निवासी जयप्रकाश की बेटी हेमपुष्पा से हुई थी। दंपती का पांच माह का एक बेटा है। बुधवार दोपहर राकेश खेत से घर आया था। खाना बनाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ। कुछ देर बाद हेमपुष्पा का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाकर हंगामा किया था।
मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुराल पक्ष मोटरसाइकिल, सोने की चेन और दो लाख रुपये की मांग कर रहा था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मृतका के पति राकेश, ससुर वीरपाल, सास राजवती, देवर विकास, बाबू और ननद कविता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कार्यवाहक थाना प्रभारी रोशन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें