फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जिपं सदस्य व साथी के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट का मुकदमा

Mon, 08 Jan 2024 01:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। बनियाठेर पुलिस ने शहर के एक मोहल्ले में दुष्कर्म पीड़िता के घर में घुसकर हमला करने के आरोपी जिला पंचायत सदस्य व उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तहरीर में पीड़िता ने घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाया था। घर में घुसने पर लोगों ने दोनों की पिटाई की थी। घायल दोनों आरोपियों का पुलिस की अभिरक्षा में जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

गुन्नौर कोतवाली इलाके की दुष्कर्म पीड़िता चंदौसी के एक मोहल्ले में मकान बनाकर रह रही है। शनिवार की रात दुष्कर्म में फैसले का दबाव बनाने के लिए आरोपी जिला पंचायत सदस्य विजय यादव 10-12 लोगों के साथ पीड़िता के घर पहुंचे। इस मामले में दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी जिपं सदस्य विजय यादव निवासी गांव सिहोरा थाना जुनावई और प्रमोद निवासी गांव बिजुआ नगला थाना गुन्नौर के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में आईपीसी की धारा 323, 452 में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। घर में घुसने पर शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने दोनों आरोपियों के साथ मारपीट की थी। उनके पैरों व शरीर के अन्य हिस्सों में गुम चोट आई थी। दोनों आरोपियों को पुलिस ने बंद कमरे से ही हिरासत में ले लिया था। घायल होने पर उन्हें उपचार के लिए सीएचसी चंदौसी ले गई थी। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां दोनों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें