फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर पति समेत सात ससुरालियों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने व घर से बाहर निकालने के आरोप में महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत सात ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव धनारी निवासी महिला परवीन ने एसपी को तहरीर देकर कोतवाली में दर्ज कराए गए मामले में बताया कि उसकी शादी करीब ढाई वर्ष पहले बहजोई के गांव भरतपुर निवासी आमिर से हुई थी। अब उसका पति आमिर उत्तराखंड के थाना मुढि़या कला के गांव बाजपुर मुढि़या कला में रह रहा है। शादी के बाद से ही उसके पति समेत अन्य ससुराल वाले दहेज में 60 हजार रुपये व बाइक की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर उससे मारपीट करते थे। इसके बाद पति व ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।
वहीं, महिला की ओर से पति व दो देवरों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। प्रभारी इंस्पेक्टर संत कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर पति आमिर समेत ससुर बादशाह, सास बानो, जेठ सलमान, देवर चमन व रिजवान तथा ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें