फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सीएनजी भरवाने को पेट्रोल पंप पर कतार में खड़ी कार में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। नगर में हाईवे किनारे सीएनजी भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पर कतार में खड़ी कार में अचानक आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन आसपास खड़ीं कारों को सभी चालक मौके से दूर ले गए।
विज्ञापन

गनीमत रही कि सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पा लिया। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसा शनिवार को शाम करीब साढ़े सात बजे कलक्ट्रेट से कुछ दूरी पर चंदौसी की ओर हाईवे किनारे स्थित पेट्रोल पंप पर हुआ। प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार मलिक ने बताया कि जानकारी लेने पर सामने आया कि थाना जुनावई के गांव लतीफपुर टोड़ी निवासी खेमपाल की कार पेट्रोल पंप पर सीएनजी भरवाने के लिए कतार में खड़ी थी। तभी अचानक किसी तरह कार में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पा लिया। इस बीच, किसी भी प्रकार की कोई भी जनहानि नहीं हुई।

चलती कार आग का गोला बनी, परिवार सुरक्षित
संभल। कोतवाली क्षेत्र के चंदौसी चौराहे पर शनिवार दोपहर एक चलती कार में आग लग गई। कार में सवार मुरादाबाद निवासी सलीम अहमद अपने माता-पिता और पत्नी के साथ थे। वे सभी सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा बच गया। सलीम अहमद ने बताया कि वे बहजोई जा रहे थे। चंदौसी चौराहे पर पहुंचते ही कार से धुआं निकलने लगा। उन्होंने तुरंत गाड़ी रोककर साइड में लगाई। इसी दौरान पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। देखते-ही-देखते कार में आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल कर्मी भी पहुंचे। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें