रूपनगर थाना क्षेत्र से शुक्रवार को रात्रि में किसी समय एक आईपीएस अधिकारी के करीबी की क्रेटा कार उनके घर के सामने से चोरी हो गई। सुबह 6.30 बजे चोरी का पता लगा तो तत्काल थाना पुलिस को इत्तिला दी गई। कार में जीपीएस लगा हुआ था। उसी आधार पर दिल्ली पुलिस ने कार का पीछा किया। कार को संभल में छोड़कर चोर भाग गए। दिल्ली पुलिस की टीम ने कार का मुआयना किया और फिंगर प्रिंट के नमूने लिए। जांच पड़ताल जारी है।
दिल्ली के रूपनगर थाना क्षेत्र से संजय यादव पुत्र केसी यादव की क्रेटा कार डीएल 8सी-एएम 3368 चोरी की गई। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को सुबह इसका पीछा दिल्ली से किया। कार की लोकेशन पहले गाजियाबाद फिर बुलंदशहर में मिली। बुलंदरशहर के नरौरा थाना क्षेत्र से नरौरा की पुलिस भी दिल्ली पुलिस के साथ लग गई। इसके बाद कार की लोकेशन संभल में मिली। पुलिस पीछा करती रही। साथ में कार मालिक भी थे। यह कार संभल के देहली दरवाजे के निकट एक स्थान पर कार को लावारिस हालत में बरामद की गई।
इस बीच संभल कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बताया कि कार को बरामद कार दिल्ली पुलिस के हवाले कर दी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि कार बरामद होने के बाद दिल्ली पुलिस की फॉरेंसिक जांच टीम भी मौके पर पहुंची। कार से फिंगर प्रिंट के नमूने लिए हैं।