असमोली के नंदपुर बीटा में मंगलवार को 50 वर्षीय विनोद कुमार की मौत हुई है। विनोद कुमार डेढ़ वर्ष से बीमार चल रहे थे और उनके मुंह में कैंसर था। उनका दिल्ली तथा मेरठ में उपचार चल रहा था। विनोद के घर में दुख का माहौल है। परिजन नहीं समझ पाए कि उसे कैंसर क्यों हो गया? गांव में दो वर्ष पहले देवेंद्र त्यागी पुत्र सालग सिंह की कैंसर से मौत हुई थी।
देवेंद्र 2009 से पीड़ित थे। इसके बाद जयपाल सिंह के गले में कैंसर हुआ।वह 2015 में चार महीने बीमार रहने के बाद मौत का शिकार हुए।
इसी गांव के रामऔतार पुत्र जगदीश की आंत में कैंसर हो गया था। उनकी 2015 में मौत हुई। इसके अलावा चेतन कुमार त्यागी पुत्र लोकचंद्र की मौत हुई। इनके पेट मे कैंसर हो गया था। दिल्ली और मेरठ में उपचार हुआ था। पिछले वर्ष ही मंगू की पत्नी को कैंसर हुआ था। उनकी भी मौत हो गई है। इससे गांव के लोग डरे हुए हैं। गांव के सचिन शर्मा ने कहा कि यह तो पता ही लगना चाहिए कि कैंसर क्यों फैल रहा है?