अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में मंगलवार को सदस्यता अभियान चलाया गया। सीता रोड पर सड़क किनारे टेंट लगाकर सर्व समाज के व्यक्तियों की सदस्यता ग्रहण कराई गई। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने राष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक आधार पर अपनी मुहिम पर समर्थन जुटाने के लिए अभियान तेज कर दिया है।
चंदौसी में हस्ताक्षर अभियान के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष/कवि माधव मिश्र ने कहा कि देश और समाज के विकास के लिए आरक्षण की व्यवस्था में बदलाव जरूरी है। सर्व समाज के हित के लिए आरक्षण का आधार आर्थिक स्तर पर होना चाहिए।
आर्थिक आधार पर आरक्षण किसी भी जाति धर्म के खिलाफ नहीं है। राकेश गुप्ता, सुरेश चंद्र शर्मा, सुरेंद्र पाल शर्मा, अवधेश पारासरी, होशियार पाल पंजाबी, ओम शर्मा, सुशील मित्र द्विवेदी, रामनारायण पांडेय, अतुल शर्मा, कृष्णौतार गुप्ता, मनोज तोमर, अरविंद शर्मा, रामकुमार शंखधार, अनिल मिश्रा, सचिन अग्रवाल, डा. गरिमा शर्मा, हरेंद्र सिंह यादव, नरेश प्रताप सिंह चौहान, शिशुपाल सिंह चौहान रहे। संचालन सुरश चंद्र शर्मा ने किया।