फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चालान से भड़का बुलेट सवार, यातायात पुलिस से नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। ओवरलोड, डग्गामार और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ शनिवार को यातायात पुलिस ने इंदिरा चौक पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक बुलेट सवार का 11 हजार रुपये का चालान होने पर जमकर हंगामा हो गया।
विज्ञापन


रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सिंघोली पूर्वी निवासी विजय बुलेट से बबराला आया था। इंदिरा चौक पर यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन पर उसका 11 हजार रुपये का चालान कर दिया। चालान से नाराज युवक पुलिसकर्मियों से सवाल-जवाब करने लगा। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई। युवक का आरोप है कि वह बीमारी के चलते पीलिया की दवा लेने अपने साथी के साथ बबराला आया था।
चालान के बारे में पूछने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो बहस बढ़ गई। हंगामे की सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और युवक को समझा-बुझाकर शांत कराया, तब जाकर मामला शांत हुआ। अभियान के दौरान टीआई प्रमोद मान, सौरव सिंह, हेड कांस्टेबल दिग्विजय समेत यातायात पुलिस के कर्मी मौजूद रहे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाहक यातायात सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि युवक के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है। पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें