कुढ़फतेहगढ़। थाना क्षेत्र के गांव बेरनी में आयोजित बैल दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ बिलारी विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता में आसपास के कई जनपदों के बैलों ने हिस्सा लिया।
गांव बेरनी में आयोजित बैल दौड़ प्रतियोगिता में जनपद रामपुर, बदायूं, मुरादाबाद, बरेली से बैल हिस्सा लेने के लिए आए। सभी ने अपने बैलों को बनाये गए रास्ते पर दौड़ा कर करतब दिखाए। बैल प्रतियोगिता देर शाम तक चली। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के मंडल महासचिव रामवीर सिंह यादव द्वारा जीते हुए बैल प्रतिभागियों को इनाम देकर सम्मानित किया गया। बैल दौड़ प्रतियोगिता की व्यवस्था में महावीर सिंह, गुलफाम सिंह, शिशुपाल सिंह, कुमरपाल, रामअवतार, रामदीन, टीकाराम, बबलू रहे। संचालन राम बहादुर सिंह ने किया।