फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: छह स्कूलों पर बीएसए का छापा, संचालक नहीं दिखाए पाए मान्यता

Fri, 13 Oct 2023 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। बीएसए चंद्रशेखर ने बनियाखेड़ा ब्लॉक के छह विद्यालयों पर छापा मारा। जांच में संचालक मान्यता प्रमाण पत्र नहीं दिखा पाए। इस मामले में बीएसए ने सभी छह विद्यालय संचालकों को नोटिस जारी कर तीन दिन में 21 बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही एबीएसए से स्कूलों की मान्यता और गैर मान्यता की रिपोर्ट के साथ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

बीएसए चंद्रशेखर ने बनियाखेड़ा ब्लॉक के गांव कुढ़फतेहगढ़ के ओपीएस इंटरनेशनल एकेडमी का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कक्षा एक से आठ तक छात्र पढ़ते हुए मिले। संचालक व शिक्षकों से विद्यालय की मान्यता व मानक से संबंधित अभिलेख मांगे गए। पर वह अभिलेख नहीं दिखा पाए। विद्यालय में करीब 200 छात्र उपस्थित थे। बताया कि वहां पर केवल सोसायटी पंजीकृत है। सोसायटी के प्रमाण प त्र दिखाए एग। इसके अलावा कोई साक्ष्य नहीं मिला। वही बीएसए ने बनियाखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र के गांव दियौरा खास में दयाराम सिंह जूनियर हाईस्कूल, गांव पैगारफातपुर में बादाम सिंह प्राथमिक विद्यालय, गांव रतनपुर खुर्द में एमआर सरस्वती ज्ञान मंदिर जूनियर हाईस्कूल, गांव बिचैटा काजी में श्रीकृष्णा जूनियर हाईस्कूल, बिचैटा काजी में सरस्वती विद्या मंदिर का निरीक्षण किया। वहां भी कक्षा आठ तक छात्र उपस्थित मिले। मान्यता से संबंधित अभिलेश संचालक नहीं दिखा पाए। वहां मानक भी अधूरे मिले। सभी विद्यालयों को बीएसए की ओर से नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया है। इसमें मान्यता अभिलेख से लेकर विद्यालय के सभी मानक, संख्या, कक्ष, अध्यापक, उनकी योग्यता, खेल मैदान आदि सभी शामिल है। तीन दिन में जवाब न मिलने पर गैर मान्यता व मानक के संचालित मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें