फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के उत्थान को आगे आएं युवा: आचार्य अमित

Fri, 13 Oct 2023 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। नगर के श्री सीताराम मंदिर में युवा गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें आचार्य अमित ने सभी युवाओं को समाज के उत्थान के लिए आगे आने को प्रेरित किया। इसके साथ ही वर्तमान समय में समाज में चल रही कुरीतियों से बचने का आह्वान कराया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गुन्नौर के मोहल्ला सराय में स्थित श्री सीताराम मंदिर में युवा गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी में नगर व ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं ने भाग लिया। आचार्य अमित महाराज ने कहा कि वर्तमान में समाज ने दूसरा रुख कर लिया है, जिसको बदलने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। युवाओं को समाज के उत्थान के लिए आगे आकर बीड़ा उठाना होगा। युवाओं को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। वर्तमान में भारी संख्या में युवा पाश्चात्य संस्कृति को अपना रहे हैं। इसके लिए युवाओं को आगे आकर पाश्चात्य संस्कृति की ओर बढ़ रहे लोगों को रोकना होगा। उन्हें अपनी संस्कृति, अपने देश की संस्कृति के विषय में विस्तार से जानकारी देकर पश्चात संस्कृति की ओर जाने से रोकना होगा। इस अवसर पर अनिल, चेतन, नरेश, मनोज, पंकज, संयोग, सुरेश, विपिन, सुनील, सत्य प्रकाश, अजय, विनय, नीरेश आदि लोग मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें