परवीन के पति का हो चुका 15 साल पहले निधन
गांव सैंजना मुस्लिम निवासी परवीन के पति सफी मोहम्मद का 15 साल पहले निधन हो गया था। परवीन गांव में अपने एक पुत्र व पुत्री मुस्कान 18 वर्ष के साथ रह रही थी और मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करती थी।
चारपाई पर मिली लाश, बह रहा था खून
पुलिस और ग्रामीणों के मुताबिक मां परवीन शुक्रवार की सुबह सात बजे खेत पर मजदूरी करने चली गई थी। घर पर पुत्र और पुत्री सो रहे थे। सुबह 11 बजे जब मां घर लौटी तो पुत्री चारपाई पर मृत पड़ी थी। सिर में गोली लगी थी और चारपाई पर खून बिखरा था।
दो लड़कों संग था प्रेम प्रसंग
सूचना पर शाम चार बजे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक युवती का अपने चचेरे भाई और गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी भनक लगने पर भाई ने ही युवती की गोली मार कर हत्या की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच जारी है।