फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: साले की शादी में शामिल होने आए बहनोई की करंट से मौत

Tue, 27 May 2025 10:51 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सरायतरीन(संभल)।
हिमाचल प्रदेश से पवांसा अपने साले की शादी में शामिल होने आए नीलम (32) की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। ये घटना मंगलवार दोपहर तीन बजे करीब हुई। नीलम पंखे का तार जोड़ रहे थे, उसी समय करंट लग गया। हादसे से शादी की खुशी गम में बदल गई।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में जनपद ऊना के गांव गुनैठ निवासी नीलम की ससुराल बहजोई थाना क्षेत्र के गांव पवांसा में हैं। परिजनों के अनुसार नीलम आठ दिन पहले ससुराल में साले सत्यवीर की शादी में शामिल होने आए थे। बुधवार शाम को बदायूं जिले के गांव अजीजपुर बरात जानी है। मंगलवार को घर में शादी को लेकर खुशी का माहौल था। दोपहर में मंडप की दावत चल रही थी। साले सत्यवीर ने बताया कि गर्मी होने पर नीलम पंखे का तार जोड़ रहे थे। उसी समय करंट लग गया। जिससे वह अचेत होकर जमीन पर गिर गए। तुरंत उन्हें गांव के निजी अस्पताल में लेकर गए। यहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। नीलम हिमाचल में मजदूरी करते थे। अपने पीछे पत्नी सूरजमुखी और दो बेटी और एक बेटे को छोड़ गए हैं। उनकी मौत से बच्चों की जिम्मेदारी पत्नी सूरजमुखी पर आ गई है। उसका रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं इस हादसे से शादी की खुशी पूरी तरह गम में बदल गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें