क्षेत्र निवासी एक युवती का छह अक्तूबर को निकाह होना है। युवती के पिता बेटी की शादी का कार्ड देने संभल स्थित बड़ी बेटी की ससुराल गए थे। आरोप है कि किसी बात से नाराज दामाद ने ससुर का अपमान किया। साथ ही पत्नी को भी उनके साथ नहीं जाने दिया।
पुलिस के मुताबिक दामाद अपनी बहन की शादी को लेकर कही गई बातों से ससुराल पक्ष के लोगों से नाराज था। मंगलवार को दामाद ससुराल पहुंच गया। उसके हाथ में तेजाब की बोतल थी। उसने ससुराल के बाहर शोर मचाना शुरू कर दिया।
मामले में साली ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि जीजा ने उसका निकाह खुद से कराने की बात कह रहे हैं। जीजा ने धमकी दी कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो वह अपने ऊपर तेजाब डाल लेगा। युवती के 112 नंबर पर कॉल करने पर पहुंची पुलिस दामाद को पकड़ कर थाने ले आई। प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया है।