फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक व बुग्गी की भिड़ंत में साले की मौत, बहनोई गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मेरठ-बदायूं हाईवे पर गांव बैरपुर के पास बाइक व बुग्गी की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी सोमवीर (30) पुत्र चंद्रपाल व अपने बहजोई वीरेश कुमार (28) निवासी गांव करिया खेड़ा बगुर्रा के साथ बाइक पर सवार होकर सोमवार की शाम साढ़े सात बजे मेरठ-बदायूं हाईवे से बैरपुर मेहराजी चौराहे पर जा रहे थे। बाइक सवार जब बैरपुर के दूध प्लांट के पास पहुंचे तो सामने से आ रही बुग्गी से बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने सोमवीर को मृत घोषित कर दिया। जबकि वीरेश की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया।
घटना की जानकारी होने पर परिजन भी सीएचसी पहुंच गए और विलाप करने लगे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक के परिजनों ने बताया कि सोमवीर खेती किसानी करके परिवार का पालन पोषण करता था। वह अपने पीछे पत्नी ओमश्री, पुत्र हृदेश, नितेश, नितिन व पुत्री बविता को रोता-बिलखता छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें