फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे के ताले तोड़ दिया चोरी की घटना को अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के गांव अकबरपुर चितौरी में कमरे के ताले तोड़ सोने-चांदी के जेवर सहित चोर घरेलू सामान चोरी कर ले गए। घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है।
विज्ञापन

गांव अकबरपुर चितौरी निवासी रंजीत अपनी पत्नी बेबी के साथ हिमांचल प्रदेश में रहकर एक जूते की कंपनी में कार्य करता है। गांव में स्थित घर में रंजीत के दो अन्य भाइयों के भी हिस्से हैं। अन्य दो भाई भी अपने परिवार के साथ बाहर रहकर कार्य कर रहे हैं। तीन दिन पूर्व रंजीत की गांव मौलागढ़ निवासी बहन मीरा ने फोन से सूचना दी कि कमरे के ताले टूटे हैं तथा सामान बिखरा पड़ा है। बहन से घटना की जानकारी मिलने पर रंजीत अपनी पत्नी के साथ रविवार की सुबह घर पहुंचा, तो कमरे में सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। रंजीत ने अपने बड़े भाई पर चोरी की घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया। उसने बताया कि कमरे से सोने की अंगूठी, चांदी की पाजेब, घरेलू बर्तन, तीन गैस सिलिंडर व अन्य सामान चोरी हुआ है। घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है। रंजीत ने बताया कि मकान के कमरे में सामान इसलिए छोड़ दिया है कि चार- पांच माह के अंतराल पर दंपती अपने घर पर आकर कुछ दिन रुकते हैं। रंजीत ने पुलिस को तहरीर देकर भाई पर ही चोरी करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें