संभल। अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत बृहस्पतिवार को बहजोई स्थित डीआर रिसोर्ट में पुलिस शौर्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर एक बजे शुरू होगा। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक रहेंगे।
अमर उजाला की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर प्रति वर्ष जश्न-ए-आजादी के लिए मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जिसके तहत पुलिस शौर्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिले के ऐसे पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। जिन्होंने अपनी ड्यूटी के दौरान उल्लेखनीय कार्य किए हैं।
यह हैं हमारे सहयोगी
इंडिया फ्रोजन फूड प्राइवेट लिमिटेड संभल, यारा फर्टिलाइजर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बबराला, धामपुर बायो ऑर्गेनिक यूनिट असमोली, चंचल ऑटो मोबाइल बहजोई, मैसर्स हिटलर ट्रेडिंग कंपनी बहजोई सहयोगी हैं।
-अमर उजाला की पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने की पहल सराहनीय है। ऐसे आयोजन से पुलिसकर्मियों का भी हौसला बढ़ेगा। उन्हें नई ऊर्जा मिलेगी। ऐसी पहल होती रहनी चाहिए।
-विपिन यादव, हेड प्रशासन, यारा फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड बबराला
-अमर उजाला का पुलिस शौर्य सम्मान समारोह अच्छी पहल है। पुलिसकर्मी हमारी सुरक्षा में रहते हैं और समाज को भयमुक्त बनाते हैं। उनका सम्मान करना सराहनीय है। -संगीता भार्गव, डायेरक्टर, एबीसी किड्स मोंटेसरी स्कूल, चंदौसी
-अमर उजाला की ओर से आयोजित पुलिस शौर्य सम्मान समारोह से पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ेगा। सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों से अन्य पुलिसकर्मी भी प्रेरित होंगे। -वीरेंद्र कुमार, डीआर रिसोर्ट, बहजोई
-अमर उजाला द्वारा उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों के लिए शौर्य सम्मान करना सराहनीय है। ऐसे आयोजन से पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ता है। पुलिस हमारी सुरक्षा में रहती है। -गोविंद वार्ष्णेय, वंश इलेक्ट्रोनिक्स, बहजोई