बहजोई (संभल)। दंपती में हुए विवाद का समझौता कराने आए दोनों पक्ष की महिलाओं में कलक्ट्रेट परिसर में गाली-गलौज हो गई। मामला इतना बढ़ा कि युवक को उसकी पत्नी व साली ने चप्पलों से जमकर पीटा। पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत किया और मारपीट करने वालों को कोतवाली ले गए। दंपती में मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे कलक्ट्रेट परिसर में पति-पत्नी के विवाद में दोनों पक्षों के लोगों में बातचीत हो रही थी। बाद में अचानक किसी बात को लेकर गाली-गलौज हुई और मामला मारपीट व चप्पल तक जा पहुंचा। पुलिस ने बताया कि धनारी के एक गांव निवासी युवक की शादी गुन्नौर के एक मोहल्ला निवासी युवती से हुई थी। शादी के बाद दंपती में विवाद चल रहा है। जिसको लेकर मंगलवार को दोनों पक्ष के लोग कलक्ट्रेट पहुंचे थे। अचानक दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसको लेकर युवती, उसकी पत्नी व साली के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।