फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुग्गी के पहिये के नीचे आने से बालक की मौत

Sun, 05 Feb 2023 12:53 AM IST
ranjeett ranjeett अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
विज्ञापन
हादसे में जान गंवान वाला मासूम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नरौली (संभल)। कस्बे के मोहल्ला बंजारी कुआं में रेत से भरी घोड़ा बुग्गी के पहिये के नीचे आकर नौ साल के बालक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मामले में अभी तक पुलिस ने किसी भी तरह की कार्रवाई की बात नहीं कही है।
विज्ञापन

नरौली के मोहल्ला बंजारी कुआं निवासी नदीम फेरी लगाकर फल बेचने का काम करता है। शनिवार की दोपहर नदीम का नौ वर्षीय बेटा इकराम दुकान से सामान लेने गया था। दुकान से जब लौट रहा था तब रास्ते में पीछे से आ रही रेत से भरी घोड़ा बुग्गी से टकरा गया और गिरकर बुग्गी के पहिये के नीचे आ गया। बुग्गी का पहिया बालक के पेट के ऊपर से उतर गया। सूचना पर उसके परिवार मौके आ गए और उसे तुरंत ही चंदौसी के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।
वहां कुछ देर के बाद बालक को मृत घोषित कर दिया गया। परिजन शव को घर ले आए। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। नदीम के चार बेटे व दो बेटियां हैं। इनमें मृतक इकराम दूसरे नंबर का बेटा था। हादसे के बाद घोड़ा बुग्गी वाला मौके से चला गया।  सूचना पर चौकी प्रभारी मनोज कुमार मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है न ही किसी तरह की कार्रवाई से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें