फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ढाबे पर युवक से मारपीट करने वाले दोनों कांस्टेबल निलंबित

Wed, 07 Feb 2024 04:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। बृहस्पतिबार की रात ढाबे पर युवक से मारपीट करने के मामले में एसपी ने न्यायालय सुरक्षा में तैनात दोनों कांस्टेवल को निलंबित कर दिया है। दोनों कांस्टेबलों ने खाने के पैसे मांगने पर ढाबे पर जमकर उत्पात मचाया था। विरोध करने पर युवक को लात घूंसों से बुरी तरह पीटा था।
विज्ञापन

चंदौसी में सीओ ऑफिस के समीप ढाबे पर बृहस्पतिवार की रात दो कांस्टेबल खाने के लिए पहुंचे थे। यहां दोनों ने पहले तो ढाबे पर बैठकर शराब पी। इसके बाद खाना पैक कराया और बिना पैसे दिए ही जाने लगे। ढाबा संचालक ने पैसे मांगने के लिए टोका तो आग बबूला हो गए। इस दौरान दोनों ने नशे में ढाबा संचालक से गाली गलौज शुरू कर दी। यहां मौजूद युवक ने पुलिस कर्मियों की हरकत का विरोध किया और अधिकारियों से शिकायत की धमकी दी। इस पर दोनों पुलिसकर्मी मिलकर युवक के साथ मारपीट की। गला दबाकर युवक को जमीन पर पटक दिया। इसके बाद लात घूसों से युवक को बुरी तरह पीटा। बीच बचाव करने पर लोगों से गाली गलौज की। जब मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हुई तो दोनों फरार हो गए। इस मामले को अमर उजाला ने प्राथमिकता से उठाया था। एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने मामले का संज्ञान लिया। इसके बाद न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात मुख्य आरक्षी जयदीप शर्मा एवं आरक्षी चेतन सिंह को घटना का दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया। साथ ही मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें