संभल। संभल कोतवाली पुलिस ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने में पति समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित महिला सवीना की तहरीर पर पुलिस ने यह केस दर्ज किया है।
मुरादाबाद जिले के बिलारी के गांव रूस्तमपुर सहसपुर निवासी मुनाजिर ने बताया कि सवीना का निकाह डेढ़ साल पहले संभल के मोहल्ला फत्तेहउल्ला सराय निवासी नूर के साथ किया था। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। रविवार को सवीना के साथ मारपीट की गई। मारपीट की सूचना पर वह संभल पहुंचे थे। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने पर पता चला कि मारपीट में सवीना के गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। कोतवाल पवन कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर इस मामले में पति नूर, अंजार, अंजुम, गुडिया और कौसर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कराई जा रही है। (संवाद)