फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: तकनीकी खराबी अटका बूम, रेलवे फाटक पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। मंगलवार शाम करीब सवा चार बजे ऊना-हिमाचल एक्सप्रेस गुजरने के बाद जैसे ही कब्रिस्तान रेलवे फाटक खुला, उसी दौरान तकनीकि खराबी के कारण बूम हवा में कुछ ऊपर उठते ही दोबारा नीचे गिर गए। इससे दोनों बूमों के बीच बाइक सवार, ई रिक्शा सहित पैदल लोग फंस गए। साथ ही फाटक के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। करीब 40 मिनट बाद गेटमैन ने अपनी सूझबूझ से अन्य कर्मियों की मदद से बूम को ठीक किया।
विज्ञापन


कब्रिस्तान रेलवे फाटक को मंगलवार शाम सवा चार बजे ऊना-हिमाचल एक्सप्रेस गुजारने के लिए बंद किया गया था। एक्सप्रेस गुजरने के बाद जैसे ही गेटमैन ने चाबी लगाकर रेलवे फाटक को खोला, उसी दौरान फाटक में तकनीकी खराबी आ गई और कुछ देर के लिए हवा में उठे बूम तुरंत नीचे गिर गए। इससे दोनों बूमों के बीच बाइक सवार, ई रिक्शा चालक सहित अन्य लोग भी फंस गए। इस मौके पर अफरा तफरी का माहौल मच गया। वहीं फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई। इस दौरान फंसे लोग बूम के नीचे से अपनी- अपनी बाइके निकालते दिखे।
गेटमैन ने अन्य रेलवे कर्मी की मदद से करीब 40 मिनट बाद फाटक में आई खराबी को ठीक किया। तब जाकर फाटक से जाम खत्म हो सका। कार्यवाहक स्टेशन अधीक्षक राजू कुमार से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें