फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: रेल फाटक से टकराया ट्रक, विद्युत लाइन से टकराया वाहन, सद्भावना एक्सप्रेस रोकनी पड़ी

Fri, 01 Dec 2023 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

मुरादाबाद की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बंद होने के दौरान रेलवे फाटकर में टक्कर मार दी। इससे वह टूट कर ट्रैक के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन से टकरा गया। सूचना के बाद बिजलीघर से आपूर्ति बंद करवाई गई। 
विज्ञापन
चंदौसी में ट्रक की टक्कर से टूटा रेल फाटक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौसी में बुधवार की रात करीब एक बजे फाटक बंद करते समय मुरादाबाद की ओर से आ रहे ट्रक ने बूम में टक्कर मार दी। तेज टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ बूम ट्रैक के ऊपर से गुजर रही ओएचई लाइन से जा टकराया। ओएचई लाइन काटकर बूम हटाया गया। इस दौरान दो यात्री ट्रेन करीब डेढ़ घंटे के बाद चंदौसी स्टेशन से गुजारी जा सकी।

विज्ञापन


हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। बुधवार की रात देरी से चल रही रक्सौल आनंद विहार सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन चंदौसी स्टेशन पर पहुंची, तो मंडी समिति फाटक का गेटमैन उसे बंद करने लगा। इस दौरान मुरादाबाद की ओर से आ रहे ट्रेन ने बंद होते बूम में तेज टक्कर मार दी और फरार हो गया।

हादसे में बूम टूट गया और ट्रैक के ऊपर से गुजर रही ओएचई लाइन से टकरा गया। हाई वोल्टेज के बूम से टकराने पर रेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में गुमथल में ओएचई के कंट्रोल रूम यानी बिजलीघर से आपूर्ति बंद गई। इससे गुमथल व आसफपुर स्टेशन तक रेलवे ट्रैक बंद हो गया।
विज्ञापन


इस दौरान रात में ही बूम को ओएचई लाइन से हटाया गया। कर्मचारी बूम को ठीक करने में लग गए। करीब डेढ़ ट्रैक बंद रहा। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर रक्सौल आनंद विहार एक्सप्रेस, आनंद विहार जाने वाली जोगबनी एक्सप्रेस खड़ी रही। रात करीब ढाई बजे के ट्रेनों को गुजारा गया।

ट्रक चालक बूम में टक्कर मारकर भाग गया था। अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है। बूम ओएचई लाइन से टकरा गया था। गुमथल से आपूर्ति बंद करने के बाद बूम को लाइन से हटाया गया। इस दौरान दो यात्री ट्रेनें प्रभावित हुई। - हरभजन सिंह, स्टेशन अधीक्षक रेलवे चंदौसी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें