फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंशीय पशुओं से भरी बोलेरो पलटी ग्रामीणों ने की तोड़फोड़

Wed, 08 Mar 2017 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंदौसी कोतवाली के गांव सैदपुर में गोवंशीय पशुओं से भरी बोलेरो पलट गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने पशुओं को बाहर निकाल कर उसमें तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन


मंगलवार सुबह 5.30 बजे समसोई की ओर से एक बोलेरो आ रही थी। गांव सैदपुर में आने पर वह पलट गई। जिसमें छह बैल ठूंस कर भरे हुए थे। आवाज सुनकर तमाम ग्रामीण वहां इकट्ठे हो गए और उन्होंने वाहन में तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

इस दौरान चालक और वाहन में सवार एक अन्य व्यक्ति भाग गया। पुलिस बोलेरो को कब्जे में कर कोतवाली ले आई। पुलिस ने चालक समेत दो के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें