फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की मौत, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। डेढ़ महीने पहले बारिश के दौरान दीवार गिरने से शुरू हुए विवाद में रविवार की सुबह खूनी संघर्ष हो गया। इसमें जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। दोनों पक्षों की ओर से नौ लोग जख्मी हो गए। एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसकी जानकारी पीड़ित परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। गांव में तनावपूर्ण माहौल बन गया। गांव में पुलिस तैनात है।
विज्ञापन

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मेहुआ हसनगंज निवासी जगदीश (56) की मारपीट में घायल होने के बाद मौत हो गई। यह विवाद करीब डेढ़ महीने पहले उस समय शुरू हुआ था जब जगदीश के घर की ओर पड़ोसी खेमकरन के मकान की दीवार गिर गई थी। खेमकरन ने दीवार गिराने का आरोप लगाया था।
डेढ़ महीने के दौरान कई बार इसी बात पर कहासुनी हुई। रविवार की सुबह करीब दस बजे इसी बात पर कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में एक पक्ष से जगदीश, राजेश, कुमारी मिथलेश, गंगा देवी घायल हुए। तो दूसरे पक्ष की ओर से खेमकरन, फूलवती, हरप्यारी, सोनभद्र और नत्थू घायल हो गए।
विज्ञापन

जगदीश की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया। दोपहर करीब एक बजे जगदीश की मौत हो गई। इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर के आधार पर खेमकरन, सत्यवीर, जसपाल और हरप्यारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें